दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को महिला ने घरेलू कलह के चलते केरोसिन (मिट्टी का तेल) छिड़कर आग लगा ली। परिजनों ने चिंताजनक हालत में महिला को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को शाम के समय किसी बात को लेकर पति का पत्नी से विवाद हो गया। नाराज पत्नी ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह महिला को बचाया और उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही इस संबंध में एसओ अजय शर्मा ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है।
शादी से पहले युवती गायब
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती अचानक गायब हो गई। युवती के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है। बताया गया कि युवती की दस दिन बाद ही शादी होनी है।