शहर के पक्का घाट पर स्थित जगत गुरू शंकराचार्य आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मृतक महंत के परिवार की महिलाओं ने आश्रम में डेरा डाल लिया। वे आश्रम की संपत्ति को अपना बता रही हैं। आश्रम के महंत ने कोतवाली में तहरीर देकर महिलाओं को आश्रम से बाहर निकालने की मांग की।
जगत गुरू शंकराचार्य आश्रम पक्का घाट बागपत के महंत ब्रह्मचारी रामस्वरुप महाराज का तीन माह पहले निधन हो गया। उनका परिवार आश्रम में ही रहता है। महंत के निधन के बाद परिवार आश्रम से चला गया । आश्रम की गद्दी दिव्यानंद महाराज को सौंप दी। आश्रम के महंत दिव्यानंद महाराज ने बताया कि स्वरूपानंद महाराज ने उन्हें आश्रम की जिम्मेदारी सौंपी है। मृतक महंत रामस्वरूप महाराज के परिवार की महिलाएं चार-पांच दिन से आश्रम में डेरा डाले है। आश्रम की संपत्ति पर अपना हक बता रही है। महंत ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और महिलाओं को आश्रम से बाहर निकालने की मांग की। उन्होंने बताया कि आश्रम में महिलाएं नहीं रह सकती हैं। इस संबंध में मृतक महंत रामस्वरूप महाराज की माता विमलेश्वरी देवी का कहना है कि उसके बेटे ने आश्रम की संपत्ति को बढ़ाया है। कई कमरों का निर्माण कराया। इस संपत्ति पर उनका अधिकार है। वे आश्रम से नहीं जाएंगे। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ा