फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ी में घर में घुसकर महिला पर हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

पलड़ी गांव में तीन युवकों ने घर में घुसकर दलित महिला पर हमला बोला। आरोपियों ने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। शोर सुनकर जब उसका पति मौके पर आया तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई की। महिला ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की और चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार सहित गांव से पलायन करेगी।
विज्ञापन

पलड़ी गांव निवासी रीना पत्नी बिजेंद्र दलित है। महिला ने बताया कि रविवार को वह घर में अकेली थी। उसका पति चौपाल में सत्संग में गया हुआ था। इसी दौरान गांव के तीन युवक घर में घुसे और अकेली समझ कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। इससे घर में मौजूद बच्चे रोने लगे। शोर शराब सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसी समय उसका पति घर भी आ गया। इस दौरान उसने आरोपियों में से एक युवक को पकड़ लिया। तीनों युवक उसके साथ मारपीट कर भाग गए। महिला ने थाने में तीनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पुलिस से गांव में जुआ खेलने की शिकायत की थी। उसी समय से आरोपी रंजिश रखते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। उसने कहा यदि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार सहित गांव से पलायन कर लेगी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें