फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है तस्वीरों का सच, मौत के बाद भी बजरंगी को मारी गई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी के सबसे बड़े डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल से वायरल हुई दो तस्वीरों ने मामले को उलझा दिया है। पहले तस्वीर में बजरंगी की छाती के बाएं हिस्से में गोली लगने का निशान नहीं दिख रहा है, लेकिन कुछ देर बार ही वायरल हुई तस्वीर में गोली लगने का निशान है। सवाल है आखिर कौन तस्वीरें ले रहा था और क्या मौत हो जाने के बाद भी बजरंगी को गोली मारी गई। वायरल तस्वीरों के पीछे आखिर सच क्या है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब सवा छह बजे मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर जिला कारागार से पहली तस्वीर भी करीब सात बजे ही वायरल हो गई। इस तस्वीर में बजरंगी की लाश पड़ी हैं। ध्यान से देखें तो बजरंगी की छाती के बाएं हिस्से पर गोली का कोई निशान नहीं दिखता। इसके कुछ देर बार ही दूसरी तस्वीर वायरल होती है। इसमें बजरंगी की छाती के बाएं हिस्से पर गोली का एक निशान नजर आ रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर हत्या का सच क्या है। हत्या के बाद बजरंगी की तस्वीरें किसने खींची और वायरल कर दी। इसके बाद क्या बजरंगी की मौत के बाद भी गोली मारी गई। हत्या के बाद बजरंगी की लाश के पास कौन-कौन पहुंचे और फोटो खींचे। वायरल हो रही दोनों तस्वीरें हत्या की वारदात को अलग ही मोड़ पर ले जाती हैं। जेल से वायरल हुए फोटो की पुलिस अंदर खाने तलाश कर रही है, लेकिन इस पर अभी तक न तो कोई मुकदमा दर्ज किया है और न ही किसी से संदेह के आधार पर पूछताछ की। बजरंगी की छाती पर अगर पहले फोटो में गोली का निशान नहीं था तो यह दूसरे फोटो में कैसे आया। इससे आशंका है कि बजरंगी की हत्या के बाद जल्दबाजी में किसी ने पहले एक फोटो वायरल कर दी, लेकिन इसके बाद फिर से फोटो वायरल कर दी। दूसरी तरफ एएसपी बागपत राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यह जांच का विषय है। दोनों तस्वीरों की जांच होगी। इसके अलावा जेल से तस्वीरें किसने वायरल की, यह भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें