फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दो मासूमों को तुगाना में छोड़ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली/बागपत। अपने दिल के दो टुकड़ों को एक कलयुगी मां बागपत के तुगाना गांव में लावारिस छोड़ गई। ग्रामीणों ने उन बच्चों की सुध ली तो न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी से उन्हें सहारा मिला।
विज्ञापन

न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव में अयूब नामक व्यक्ति को दो मासूम भाई-बहन रोते मिले। बच्चों के माता-पिता का पता नहीं चलने पर ग्राम प्रधान ने पुुलिस को सूचना दी तो अयूब और पुलिस बच्चों को लेकर न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत हुए। न्यायपीठ दोनों बच्चों की काउंसिलिंग की। बच्चे परिवार का पता फरीदाबाद हरियाणा बताया। बच्चों ने मां गांव में छोड़ने का आरोप लगाया। सीडब्ल्यूसी ने फरीदाबाद की महिला हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई और सीडब्ल्यूसी के माध्यम से बच्चों के घर का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया । खेकड़ा पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया। किशोरी फिरोजपुर गांव में मिली। सीडब्ल्यूसी और महिला हेल्प लाइन ने किशोरी की काउंसिलिंग करके उसका पता जानना चाहा, लेकिन किशोरी लगातार इधर-उधर की बातें करती रही। सीडब्ल्यूसी ने उसे राजकीय महिला शरणालय मेरठ भिजवाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें