फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। गैडबरा गांव के जंगल में जर्जर एचटी विद्युत लाइन से चिंगारी गिरने पर किसान की दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। नाराज किसानों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

गैडबरा गांव निवासी किसान ईश्वर के खेतों के ऊपर से होकर गुजर रही विद्युत लाइन के तारों से उठी चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। किसानों ने बिजलीघर पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और मिट्टी, पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान की दो बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। इससे नाराज किसानों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि तार काफी ढीले हैं। निगम के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़ित किसान ने निगम के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी है। इसमें अजय, विनय, जसवीर, ब्रहम सिंह, शीतल प्रसाद, सत्यपाल, विकास, प्रमोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें