फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला से गैंगरेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह गांव में घर के बाहर परचून की दुकान करती है। शनिवार को वह दुकान अकेली बैठी थी। उसका पति मजदूरी करने गया था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर दुकान पर आए और महिला से अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि तीनों युवक दुकान में घुसे और उसके साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके पकड़े फाड़ दिए और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में पीड़ित महिला ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें