अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ निवासी महिला ऊषा देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी एक दुकान अमीनगर सराय कस्बे में है। कस्बे के कुछ लोग दुकान पर जबरन कब्जा करने की पिछले लंबे समय से फिराक में थे। आरोपियों ने मौका पाकर दुकान की दीवार तोड़कर अपनी दुकान में मिला ली। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी राजीव, महेश और अमरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
महिला से अभद्रता, धमकी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की महिला के साथ पड़ोस के ही युवक ने गाली-गलौज कर अभद्रता की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।