फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार की रात अचानक गिरा पेड़, शनिवार को 5 घंटे मार्ग अवरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में ठाकुरद्वारा के नजदीक पीपल का पेड़ गिरा। इससे नाई की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शनिवार में करीब पांच घंटे मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के पास वर्तमान हॉस्पिटल के पास खड़ा पीपल का पेड़ शुक्रवार की रात में अचानक टूटकर गिर पड़ा। इससे हुई आवाज के चलते आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और पीपल गिरने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई और महेंद्र निवासी पट्टी चौधरान की हेयर कटिंग की दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसे 30 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से शनिवार को पांच घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने जेसीबी मशीन से गिरे पेड़ को हटवाकर मार्ग को खुलवाया। लोगों के अनुसार यदि दिन के समय पेड़ टूटता तो क्षेत्र बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि क्षेत्र भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें