फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट मौहल्ले में विद्युत निगम की टीम से उलझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राजस्व वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को पठानकोट मोहल्ले में चेकिंग अभियान चला रही विद्युत निगम की टीम से लोग उलझ गए। इस दौरान टीम की लोगों के साथ नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंचे जेई ने लोगों को समझाकर शांत किया। बाद में चेकिंग अभियान चलाकर 15 बकायादारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

शनिवार को एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक के निर्देश पर विद्युत निगम की टीम पठानकोट मोहल्ले में चेकिंग अभियान चला रही है। इसकी सूचना पर काफी संख्या में लोग वहां पर एकत्र हो गए और अभियान का विरोध कर टीम के साथ उलझ गए। लोगों ने कहा न तो उपभोक्ताओं के त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल ठीक किए जा रहे हैं और न ही सप्लाई पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा टीम में शामिल कर्मचारी चेकिंग के बहाने महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ के अलावा उन्हें डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। इस दौरान लोगों की विद्युत निगम की टीम के साथ नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे जेई टाऊन इंद्रपाल ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। जेई ने कहा अवैध वसूली व छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं होगी। बाद में चेकिंग अभियान चलाकर 15 बडे़ बकायादारों के कनेक्शन काटे । साथ ही पांच लोगों की विद्युत चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक ने बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें