फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर तेजाब लेकर घूम रहे मनचले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मनचले बोतल में तेजाब लेकर घूम रहे हैं। कभी भी उस पर हमला कर सकते हैं। दहशत के कारण छात्रा मकान से भी नहीं निकल पा रही है। पीड़ित परिजनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बाहर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। कुछ दिन से वह छुट्टियों में अपने घर पर आई हुई है। पड़ोस का एक युवक उस पर गलत नजर रखता है। रास्ते से आते-जाते समय फब्तियां कसता है। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर चुका है। बेटी के विरोध करने पर उसको अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। अब आरोपी छात्रा पर तेजाब डालने के प्रयास में है। इसके लिए आरोपी उनके घर के बाहर तेजाब लेकर घूम रहा है। इस कारण बेटी मकान से भी नहीं निकल रही है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी डी. प्रदीप कुमार ने चांदीनगर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें