फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने दुकानदार के सिर में बीयर की बोतल मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सोमवार की रात में शराब के नशे में 6-7 युवकों ने दुकानदार को सिर में बीयर की बोतल मारकर घायल कर दिया। गुस्साए दुकानदारों ने शराबी युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार की रात में करीब नौ बजे बुढ़सैनी चौपले पर ठेके के सामने यामीन की दुकान पर 6-7 युवक शराब पी रहे थे। युवकों ने बराबर में ही स्थित फाइमू की दुकान के बाहर लघुशंका कर दी। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ गाली गलौच की। दुकानदार के बेटे सलमान ने युवकों को गाली देने से मना किया तो शराबी युवकों ने बीयर की बोतल उसके सिर में मार दी, इससे सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दुकानदारों ने एकत्र होकर शराबी युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में चालान कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें