दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में सोमवार को एक युवती बाजार में सामान लेने आई थी। जब वह वापस घर लौटने लगी तो तीन-चार युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो उसे तमंचा दिखाकर आतंकित कर दिया। वहां से गुजर रहे दो युवकों ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों युवकों को तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। इस संबंध में एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई थाने पर तहरीर लेकर आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
----------------
ससुराल में युवक को पीटा
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में ससुराल में आए जनपद मुजफ्फरनगर के कपूर गढ़ी गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र चेतराम को सालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।