फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
लगातार दो दिन तक गांव हथवाला व किलाजफरगढ़ में हवाई फायर कर दहशत फैलाने के आरोप में जुलाना पुलिस ने सूचना के आधार पर पोली गांव के पास से तीन आरोपियों साहिल उर्फ ईल्लु गांव हथवाला निवासी और सीटू उर्फ छोटू व सोहन उर्फ सोनू लाखन माजरा जिला रोहतक निवासी को काबू किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव हथवाला व किलाजफरगढ़ में हवाई फायर करने वाले तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर लाखनमाजरा से जुलाना की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर एएसआई कुलदीप सिंह व एएसआई महाबीर सिंह को भेजा और उन्होंने तीनों आरोपियों को गांव पोली के पास बाइक सहित काबू कर लिया। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सोहन व साहिल के खिलाफ लाखनमाजरा थाना में लड़ाई-झगड़े का मामला भी दर्ज है। इतना ही नहीं सोहन व साहिल ने हथवाला गांव में 24 अप्रैल को दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किया था और अगले ही दिन 25 अप्रैल को गांव किलाजफरगढ़ में दहशत फैलाने के लिए फिर फायर किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू करके अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें