फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पति को शराब पीने से रोकने पर क्षुब्ध होकर पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया और घर से भगा दिया। मायके पहुंचकर महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

अफसाना पुत्री गफ्फूर महावतपुर बावली गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 10 साल पहले बिलंदपुर खेड़ी थाना गन्नौर जिला सोनीपत, हरियाणा के शौकीन पुत्र सत्तार के साथ हुआ । अब उसके दो बच्चे भी हैं। उसका पति शराब पीता है। निकाह के कुछ साल बाद से ही शराब पीने को लेकर अफसाना का अपने पति से मन मुटाव रहने लगा , लेकिन वह बाज नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं उसका भाई और उसके मां-बाप भी उसी का पक्ष लेते हैं। दो दिन पहले जब शौकीन घर शराब पीकर आया तो उसकी पत्नी अफसाना ने उसे बुरा भला कहा तो इस पर पति ने अफसाना को पीट कर तीन तलाक दे डाला और बच्चों सहित घर से भगा दिया। किसी तरह बच्चों को लेकर अफसाना अपने मायके महावतपुर बावली पहुंची और अपने परिजनों को सारी घटना बताई। इसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और अफसाना के भाई शहजाद ने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें