फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को छोड़ पति हो गया रफू चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दो माह पहले प्रेम विवाह करने वाला युवक अपनी पत्नी को छोड़कर रफू चक्कर हो गया। पीड़ित ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का बागपत कस्बा के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल गया था। दो माह पहले वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। जबकि उसके परिजन उसकी दूसरे युवक से शादी करने की तैयारी कर रहे थे। मामला कोतवाली में पहुंचा था। युवती ने कोतवाली में ही अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया था। उसने कहा था कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। बाद में उसने उसके साथ शादी कर ली । वह बागपत शहर में ही रह रही है। वह बुधवार को कोतवाली पहुंची। उसने कहा कि उसका पति उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करता है। दो दिन पहले उसकी बुरी तरह से पिटाई की। बाद में आरोपी उसको छोड़कर चला गया। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें