फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली में बनेगा मॉडल थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। योगी सरकार ने प्रदेश में नए थाने बनाने की घोषणा की है। बागपत को भी एक थाने की सौगात मिली है। जो बामनौली गांव में मॉडल थाने के रूप में बनेगा। जनपदीय अफसरों ने इसका पहले से ही प्रस्ताव भेज रखा था। अब इस पर मोहर लग गई है। इसके लिए जमीन की तलाश ओर तेज कर दी है।
विज्ञापन

बागपत की आबादी 13 लाख है। जनपद की सीमा हरियाणा राज्य के अलावा गाजियाबाद, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर जनपद से लगी हुई है। यहां पर 11 थाने हैं। इनमें एक महिला थाना भी शामिल है। बागपत और बड़ौत थाने को कोतवाली का दर्जा मिला हुआ है। इस जनपद का आपराधिक ग्राफ काफी ऊंचा है। इसी को देखते हुए शासन को नौ ओर थाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें काठा, सरूरपुर, रटौल, डौला, बामनौली, सिनौली, बरनावा, कासिमपुर खेड़ी और बड़ौत देहात शामिल है। यह प्रस्ताव शासन में अटका हुआ है। सरकार द्वारा जनपद में एक मॉडल थाने की सौगात दे दी। इसके लिए 1800 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि बामनौली में मॉडल थाना बनेगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
50 हजार की आबादी पर शहर और 75 की आबादी पर बनेगा देहात में थाना
बागपत। पुलिस के मुताबिक शहर में 50 हजार की आबादी पर थाना बनेगा। इसी तरह देहात में 75 हजार की आबादी पर थाने बनाने का प्रावधान है। इसी के आधार पर नौ थाने के स्थान चयनित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल कंप्यूटराइज होगा मॉडल थाना
बागपत। मॉडल थाना मल्टी स्टोरी होगा। यह पूरी तरह से कंप्यूटराइज होगा। फरियादियों को सभी सुविधा मिलेगी। तुरंत ऑन लाइन एफआईआर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें