रमाला (बागपत)। सहकारी समिति कासिमपुर खेड़ी के अंतर्गत आने वाले किसान उग्र हो गए। शनिवार को तीन गांवों के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में समिति पर तालाबंदी कर सचिव को बंधक लिया।
किसानों ने चेतावनी दी किसान न तो कर्ज चुकाएंगे और न ही बढ़ी ब्याज दर देंगे। यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे चक्का जाम कर देगे। कासिमपुर गांव सहित अशरफाबाद थल और खेड़ी के किसानों की पंचायत हुई। इसमें भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा जब प्रधानमंत्री ने किसानों का फसली ऋण माफ करने की घोषणा की तो अब किसानों के साथ कैसा छल किया जा रहा है। किसान तो तीन प्रतिशत ब्याज नहीं चुका सकता तो 12.70 प्रतिशत ब्याज कैसे चुकाएगा। पैसा जमा करने के नाम पर उत्पीड़न किया तो चक्का जाम कर दिया जाएगा। समिति के कार्यालय में तालाबंदी कर सचिव राजीव और आंकिक अमित चौहान बंधक बना लिया। उन्होंने आश्वासन दिया उनकी माग उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन ईश्वर सिंह ने की। संचालन सुरेश मुखिया ने किया। इसमें धर्मवीर सिंह, तेजपाल, कपिल देव, धर्मपाल, देवेंद्र, हरेंद्र सिंह, सत्यवीर, अनुज, रविंद्र, तेजपाल आदि रहे।