फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से रोकने पर पत्नी की जान लेने की कोशिश
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में एक शराबी पति ने रविवार की रात अपनी पत्नी को फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों ने उसे बचाया। पति ने रात में ही पांच बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया। गांव में पड़ोसियों के यहां पर उसने आसरा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को उसने कोतवाली पर तहरीर दी। जिसमें पीड़िता सुमन ने बताया कि नौ वर्ष पूर्व उसकी शादी सहारनपुर जनपद के घडोली गांव में हुई थी। उसके पांच बच्चे है। पति शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। रविवार की रात भी सुमन ने शराब पीने से रोका तो पति प्रमोद ने उसके साथ मारपीट की और फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों ने उसे बचाया। पति ने बच्चों समेत घर से निकाल दिया। उसने पड़ोसियों के यहां पर रात गुजारी और सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें