फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर चोरी करके लाया जा रहा सामान पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने दिल्ली से कर चोरी कर कास्मेटिक्स, कपड़े, परचून आदि का सामान लेकर आ रही डीसीएम गाड़ी को राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची वाणिज्य कर विभाग मेरठ की टीम ने सामान की जांच की। दुकानदार बिल रसीद नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने व्यापारी पर जुर्माना लगाकर सामान छोड़ दिया।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग बागपत के असिस्टेंट कमिश्नर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि खेकड़ा के सुधीर धामा ने लखनऊ में शिकायत की कि दिल्ली से वाणिज्य कर की चोरी कर सामान लाया जा रहा है। बुधवार की शाम उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक बागपत में चेकिंग अभियान चला कर सामान से लदे डीसीएम को पकड़ लिया। डीसीएम में सवार लोगों से सामान के बिल की रसीद मांगी, लेकिन कोई बिल नहीं दिखा पाया। टीम गाड़ी को कोतवाली ले गई। बृहस्पतिवार की सुबह वाणिज्य कर विभाग मेरठ के असिस्टेंट कमिश्नर धम्मप्रिय संस्कृतिया ने टीम के साथ पहुंचकर सामान की जांच की। डीसीएम गाड़ी में कपड़े, जूते, चप्पल, कास्मेटिक्स व परचून का सामान लदा था। बिल नहीं दिखाने पर व्यापारियों पर जुर्माना लगाकर सामान को छोड़ दिया। असिस्टेंट कमिश्नर मेरठ धम्मप्रिय संस्कृतिया ने बताया कि लखनऊ कंट्रोल रूम से गाड़ी की सूचना मिली । जुर्माना वसूल कर सामान छोड़ दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाया रुपये लेने का आरोप
बागपत। डीसीएम गाड़ी पकड़े जाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताई। वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर से गाड़ी छोड़ने को कहा। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वाणिज्य कर विभाग बागपत के अधिकारी प्रत्येक गाड़ी से 15-15 हजार रुपये प्रति माह वसूलते हैं, लेकिन रुपये देने के बाद भी गाड़ी पकड़ रहे हैं। छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। सूचना पर सीओ सिटी ओमपाल सिंह पहुंचे। जिलाध्यक्ष और सीओ के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में जुर्माना कम वसूलने के आश्वासन पर जिलाध्यक्ष शांत हुए।
विज्ञापन


नहीं होने दी जाएगी वाणिज्य कर की चोरी
बागपत। वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष जो आरोप लगा रहे हैं, वे सब गलत हैं। वाणिज्य कर की चोरी नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई चोरी से सामान लाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें