फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के विवाद में महिलाओं और परिचालक में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए के विवाद में महिलाओं और परिचालक में मारपीट
विज्ञापन

बड़ौत। शामली से बड़ौत आ रही मिनी बस में सवार यात्रियों से किराए को लेकर परिचालक का विवाद हो गया। इसे लेकर दिल्ली बस स्टैंड पर जमकर हंगामा हुआ और महिलाओं ने परिचालक की पिटाई कर दी। इस दोरान भारी भीड़ जमा हो गई। इससे हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मिनी बस में लिलोन खेड़ी से सात यात्री बैठे थे। रास्ते में किराए को लेकर परिचालक पप्पू से उनका विवाद हो गया। जैसे ही यह बस बड़ौत दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंची तो महिलाओं ने परिचालक की पिटाई श्ुारू कर दी और यह मामला पुलिस चौकी पर पहुंचा। वहां भी दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और देखते-देखते वहां भीडृ जमा हो गई। कुछ देर के लिए हाईवे पर भी जाम लग गया। बाद में पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें