फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शातिर अपराधी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने कातिलाना हमले में वांछित एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 32 बोर का तमंचा व 10 कारतूस बरामद किए हैं। उस पर 392, 411, 394, 307, 25 आर्म्स एक्ट रमाला थाना मेें धारा 307 समेत आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही को सूचना मिली की कि छपरौली बस स्टैंड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर एक वांछित अपराध खड़ा है। उन्होंने एसएसआई रमेश सिंधु, कांस्टेबल विकास और अवतार को भेजा तो उन्हें देखकर वह भागने लगा, लेकिन उसे घेरकर दबोच लिया गया। पकड़ा गया अपराधी सन्नी पुत्र हरेंद्र सिलाना थाना छपरौली का है, पुलिस ने उसके पास से 32 बोर का तमंचा और 10 कारतूस बरामद किए। कोतवाल ने बताया कि 22 जून 2018 को उसने तीन साथियों के साथ मिलकर शताब्दीनगर में गगन को मारने की नीयत से गोली चलाई, लेकिन वह बच गया था। पूछताछ मेें उसने बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर बावली गांव के संदीप को शराब बेचता था, उसके संदीप पर 40 हजार रुपये उधार थे। इसे लेकर संदीप पर गोली चलायी थी, वह गोली रामू को लगी थी, तभी से वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें