फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ेगा ड्रोन, अतिसंवेदनशील गांवों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। पुरा महादेव मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से तीन हजार सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे। इसके अलावा अति संवेदनशील गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की जा रही है।
श्रावण महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में हर वर्ष तीन दिवसीय कांवड़ मेला लगता है। लाखों की संख्या में कांवड़ियां हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आते है और मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ मेले को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी। पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक संख्या में कांवड़ियां पहुंचने की संभावना है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कांवड़ मेले की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सुरक्षा की दृष्टि से तीन हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुरा महादेव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा अति संवेदनशील गांवों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। दाहा, शाहजहांपुर, बरनावा एवं बड़ौत में सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इस बार पुरा महादेव मंदिर में कांवड़ियों के लिए दो लाइन लगेंगे। बुढ़सैनी की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के अलग लाइन और बालैनी की तरफ से आने वाले कांवड़ियों की अलग लाइन लगेंगे। मंदिर में अंदर जाते ही दोनों लाइनें एक हो जाएंगे। कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कांवड़ मार्ग पर भी पुलिस गश्त करेगी और जगह-जगह सादी वर्दी पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


जिले में यहां से गुजरते हैं कांवड़ियां
बागपत। जिले से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के लाखों कांवड़ियां गुजरते हैं। दूसरे राज्यों में जाने वाले कांवड़ियां बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से होते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाते है। पुरा महादेव मंदिर में जाने वाले कांवड़ियां बड़ौत-बुढ़ान पर दाहा गांव से बरनावा मार्ग की तरफ चले जाते हैं।
विज्ञापन


इतनी फोर्स रहेगी तैनात
एसपी- 1
एएसपी- 6
सीओ- 25
इंस्पेक्टर- 30
सब इंस्पेक्टर 100
सिपाही - 2000
पीएसी और आरएएफ- 7 कंपनी

ड्रोन का होगा इस्तेमाल
बागपत। कांवड़ मेले के दौरान ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारी समय-समय पर पुरा महादेव मंदिर के आसपास ड्रोन कैमरे उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें