छपरौली (बागपत)। शबगा-जागोस मार्ग पर युवक की हत्या कर शव को आग लगा दी । बुधवार को युवक का अधजला शव मिला। सूचना पर छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार को सूचना मिली शबगा-जागोस मार्ग पर एक युवक का अधजला शव पड़ा है। वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की जलाकर हत्या की गई है और बाद में शव यहां फेंका है। मरने वाले युवक की औसतन उम्र 30 वर्ष है। उसकी शिनाख्त नहीं हुई। इस संबंध में आसपास के थानों में भी सूचना दे दी।