फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में छात्र की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। निबाली गांव के लापता छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी । उसका शव मीतली गांव के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने एक युवक को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । उन्होंने कहा शादी समारोह में कहासुनी की रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मृतक बीए का छात्र रवि धामा (21) पुत्र धन्ना सिंह निबाली गांव का रहने वाला था। 21 फरवरी की रात में उसे एक युवक घर से बुलाकर ले गया । इसके बाद से रवि घर नहीं लौटा। परिजनों ने बागपत कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को मीतली गांव के जंगल में चौकीदार सरजीत के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की गर्दन रेत कर हत्या की। शव मिलने के सूचना पर छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त रवि के रूप में की। मृतक छात्र के भाई दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज ने कैडवा निवासी रोनिक पुत्र जगवीर सहित अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मनोज ने बताया 20 फरवरी को रवि और रोबिन ज्वाहरपुर मेवला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए । उनका वहां पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा होने के बाद रवि घर वापस आ गया । 21 फरवरी की रात में रोबिन अपने 3-4 साथियों के साथ घर पर आया और उसे समझौते की बात कहकर घर से ले गया। इसके बाद उन्होंने उसकी धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी और शव मीतली के जंगल में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें