फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी चालक ने कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत अमीनगर सराय रोड पर गुराना रोड रेलवे क्रासिंग के नजदीक ऑल्टो कार चालक ने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर दे मारी। इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया । सूत्रों के अनुसार चालक ने शराब पी हुई थी। नांगलोई दिल्ली निवासी मोहित पुत्र कृष्णपाल शुक्रवार को गुराना रोड स्थित अपने मामा संजीव के यहां ऑल्टो कार से आया हुआ था। उसने अत्यधिक शराब पी ली और गाड़ी लेकर जब वह गुराना रोड फाटक के पास पहुंचा तो उसने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ऑल्टो कार घुसा दी, इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने ड्राइवर को अंदर से निकाला और उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें