फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के कोर्ट से गैर जमानती वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा नेता सुधीर के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी शराब तस्करी के केस में जमानत होने के बाद कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था। पुलिस भाजपा नेता के तीन साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मीतली गांव के सुधीर, महावीर, बॉबी और मनोज के खिलाफ तीन साल पहले शराब तस्करी का केस कोतवाली में दर्ज हुआ । जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहे थे। अदालत ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए । आदेश मिलने के बाद पुलिस ने उनकी धरपकड़ शुरू कर दी । पुलिस ने महावीर, बॉबी और मनोज को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपी सुधीर भाजपा देहात मंडल का अध्यक्ष है। अग्रवाल मंडी चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने कहा आरोपी सुधीर के सीजेएम कोर्ट से गैर जमानती वारंट हो रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें