फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीदाबाद में युवक का भाई ने सिर फोड़ा 16-59-39

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हमीदाबाद उर्फ नया गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर युवक को उसके भाई ने ईंट मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित कोतवाली पर पहुंचा। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित युवक ईनाम ने बताया कि उसने अपने भाई से करीब 35 हजार रुपये उधार लिए थे। वह उनके रुपये समय पर नहीं दे पाया। उसने थोड़ी दिन बाद रुपये देने का वायदा किया ,लेकिन भाई और भाभी उसको आए दिन ताने देती है और गाली-गलौज करते हैं। शनिवार को भी ऐसा ही किया। विरोध करने पर आरोपी भाई ने उसकी पहले लात घुसों से पिटाई की। बाद में सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर अन्य लोग आ गए। उनको देख आरोपी धमकी देकर चला गया। उसका अस्पताल में उपचार हुआ। उसने कोतवाली पुलिस से आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने कहा तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

निबाली में शराब पीकर युवक ने मचाया उत्पात
बागपत। निबाली गांव में एक युवक ने शराब के नशे में घर में जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर अपनी मां के साथ गाली-गलौच की। इतना ही नहीं मारपीट करने पर उतारू हो गया। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें