सरूरपुर के तीन छात्र निकले बाइक चोर
बागपत। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी बाइक चोरी करते है। उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं।
पुलिस टीम सरूरपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन लड़कों को पुलिस ने रोक लिया। चेकिंग के दौरान आरोपी अपनी गाड़ी के कागज नहीं दिखा पाए। पूछताछ करने पर बताया कि बाइक को मुजफ्फरनगर से लेकर आए हैं। आरोपी कक्षा 11 व 12 वीं के छात्र है। पुलिस उनको कोतवाली ले आई। सरूरपुर चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि तीनों युवक बाइक चोरी करते हैं। आठ दिन पूर्व गुफा-बाबा मंदिर से फैजपुर-निनाना गांव के युवक नीरज की बाइक चोरी हुई थी। यह बाइक भी आरोपियों की निशानेदही से बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।