फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हरेंद्र को लगातार मिल रही हप्पू की धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता हरेंद्र को लगातार मिल रहीं हप्पू की धमकियां
विज्ञापन


बड़ौत। भाजपा नेता हरेंद्र शर्मा को अजित हप्पू द्वारा पांच लाख की रंगदारी मांगने के बाद बड़ौत छोड़े जाने पर भी उसका पीछा नहीं छोड़ जा रहा है। उसके मकान पर दो दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इसमें उसने बचकर जान बचाई। अब वह अपनी जान बचाने के लिये इधर-उधर भटक रहा है।
विज्ञापन

बीते एक अगस्त की रात आठ बजे मीरापुर राजवाहे की पटरी बड़ौत स्थित उनके आवास पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली चलाई थी और वे पांच लाख रूपये की रंगदारी का पत्र फेंककर भाग गए थे। इस पर पचास हजारी इनामी हप्पू लिखा था। दहशतजुदा हरेंद्र को पुलिस ने सुरक्षा गॉर्ड मुहैय्या करा दिया था। लेकिन इसके बाद भी धमकियों का सिलसिला जारी रहा। वह बड़ौत छोड़कर अपने पैतृक गांव बामनौली में रहने लगा। वहां भी तीन सितंबर को उस पर दो बार हमले के प्रयास किए गए। 10 सितंबर को उसके मकान पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इससे उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। उनके मकान पर गोली के निशान भी लगे हैं। शुक्रवार को हरेंद्र तहसील पहुंचा और एसडीएम को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उसकी जान को खतरा बना हुआ है। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें