दोघट /दाहा (बागपत)। पुलिस ने मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोपी किशोर सहित पांच लोगों को न्यायालय की अवहेलना करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा।
कस्बे में मंगलवार को देर शाम दस वर्षीय बच्चे के साथ कस्बे के ही रहने वाले एक किशोर ने कुकर्म किया । बच्चे की मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कुकर्म के आरोपी के अलावा न्यायालय की अवहेलना करने के आरोप में चार लोगों सलमान, सोनू, सादाब व साहबा निवासी पट्टी बंजारन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।