फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट, महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली गांव मेें बुधवार की रात में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी मेें गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बड़ौली गांव मेें बुधवार की रात में एक युवक के घर में बच्चे का जन्मदिन था। उसने अपने घर के बाहर डीजे लगाया। पड़ोसी ने संबंधित व्यक्ति से डीजे को बंद करने को कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इस घटना में एक पक्ष से बबीता और दूसरे पक्ष से राजीव घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि बुधवार की रात में ही गांव के कुछ गणमान्य लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें