फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा नगर निवासी ठग ने अलवर निवासी एक व्यापारी से की ग्यारह लाख रूपये की ठगी, ठग की तलाश मे अलवर पुलिस ने ठग के मकान पर दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर निवासी एक युवक द्वारा राजस्थान के अलवर में 11 लाख रुपये के सामान की ठगी करना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगी करने वाले खेकड़ा नगर निवासी युवक की पहचान की गई। राजस्थान पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी युवक की तलाश मे खेकड़ा नगर मे उसके मकान पर दबिश दी। लेकिन ठग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर में व्यापारी राजीव कुमार इलेक्ट्रानिक के सामान की दुकान करता है। खेकड़ा नगर निवासी एक युवक ठगी की नीयत से सामान खरीदने के लिए राजीव कुमार की दुकान पर गया और शुरुआत में व्यापारी से नकद रुपये देकर सामान खरीदा। कुछ दिन सामान खरीदने के बाद व्यापारी को उस पर विश्वास हो गया। करीब डेढ़ माह पूर्व खेकड़ा नगर निवासी ठग व्यापारी की दुकान से करीब 11 लाख रुपये का सामान उधार में ले आया। और कुछ ही दिनों में व्यापारी को रकम चुकाने की बात कही। इस पर व्यापारी को युवक पर विश्वास हो गया। कुछ दिन बाद जब व्यापारी ने युवक से रुपये लेने के लिये फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। पीड़ित व्यापारी ने अलवर थाने मे पहुंचकर खेकड़ा निवासी ठग युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसके बाद अलवर थाना पुलिस के एएसआई जगदीश मीना व्यापारी व पुलिस टीम के साथ खेकड़ा थाने पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे साथ लेकर ठगी करने वाले आरोपी के मकान पर दबिश दी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ सका। अलवर थाने के एएसआई जगदीश मीना ने बताया कि खेकड़ा नगर निवासी ठगी करने वाला युवक सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ठग की पहचान की गई है। ठग के हत्थे न चढ़ने के बाद अलवर पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें