10-10 हजार के इनामी तीन लुटेरे गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 10-10 हजार के इनामी तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए ताया कि शुक्रवार को बागपत कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ चमरावल रोड पर चेकिंग कर रहे थे। वहां से गुजर रहे तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो तीनों ने तमंचों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जान बचाई। बाद में तीनों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए अनिल निवासी पाबला बेगमाबाद, लीलू निवासी बंबावड थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर हाल पाबला बेगमाबाद, अभिषेक निवासी सलावतपुर खेड़ी खेकड़ा के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 32 बोर के दो तमंचे, 315 बोर का एक तमंचा, चार कारतूस और तीन खोखे बरामद किए। तीनों ने 27 सितंबर 2018 को पाबला गांव के पास ट्रक चालक से लूटपाट की थी।
कोतवाली मेें तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नवंबर 2018 में तीनों आरोपी जमानत पर बाहर आ गए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। तभी से तीनों फरार चल रहे थे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने तीनों पर 10-10 हजार रपये का ईनाम घोषित कर दिया था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।