फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री के चालक से लूट में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कमाला गांव के जंगल में केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के चालक मंशाराम के साथ हुई लूट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को सिंघावली अहीर पुलिस ने बिलोचपुरा नहर की पुलिया के पास से पकड़कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व लूटी गई धनराशि बरामद की।
विज्ञापन

कमाला गांव के जंगल में 27 सितंबर को हथियारों से लैस बदमाशों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के कार चालक मंशाराम पुत्र श्रीपाल निवासी कमाला से 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने दस हजार इनामी बदमाश दीपक गिरी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। दो बदमाश फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि बिलोचपुरा नहर के समीप दोनों बदमाश घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाश सूरज पुत्र राजपाल और अंकित पुत्र अशोक निवासी दबथुवा थाना सरधना जनपद मेरठ को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वह पिछले एक हफ्ते से लूट करने के लिए सराय कस्बे के बैंकों के आसपास ही लगे हुए थे। 27 सितंबर को दीपक के साथ मिलकर तीनों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, कारतूस व लूटी गई धनराशि में से 16500 रुपये बरामद किए। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें