फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महनवा में कतों ने नील गाय के बच्चे पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूरजपुर महनवा गांव के जंगल में नील गाय के बच्चे को कुत्तों ने नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान ने घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर उसे वन विभाग कार्यालय पहुंचाया। सूरजपुर महनवा गांव निवासन प्रमोद पुत्र श्रीचंद ने बताया कि वह अपने नलकूप पर गया तो कुत्ते नील गाय के बच्चे को नोच रहे थे। उसने किसी तरह कुत्तों के चंगुल से उसे छुड़ाया। नील गाय का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। किसान ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बृहस्पतिवार को किसान के बेटे अंकित शर्मा व मुकुल शर्मा ने बच्चे को वन विभाग कार्यालय लेकर पहुंचे। वन विभाग द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें