फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से मिला तीन आरोपियों की गिरफ्तार पर स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर स्टे
विज्ञापन

बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन के साथ पति द्वारा की गई हैवानियत के मामले में हाईकोर्ट से आरोपियों को गिरफ्तारी पर स्टे मिला है। सास, ससुर व देवर ने यह स्टे लिया है। इस मामले में आरोपी दुल्हा जेल में बंद है। वहीं मामले की जांच गाजियाबाद के निवाड़ी थाने में ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन

दस जुलाई को गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि दुल्हन के साथ दुल्हे ने हैवानियत की। दुल्हन के गुप्तांगों में गंभीर चोट पहुंचाई थी। मामले में सिंघावली अहीर थाने में आरोपी दूल्हे नदीम, ससुर अरशद और उसकी सास तथा देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया था। अब वह जेल में बंद है। हाईकोर्ट ने आरोपी सास, ससुर और देवर की गिरफ्तारी पर स्टे दे दिया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विवेचना निवाड़ी थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। क्योंकि पीड़िता के चाचा द्वारा निवाड़ी थाने में भी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें