फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र से छात्रा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला क्षेत्र से छात्रा का अपहरण
विज्ञापन

बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय छात्रा का दो युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि छात्रा को ले जाने वाले युवक का पिता पुलिस इंस्पेक्टर है। उसके दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
रमाला क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी जयप्रकाश को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। 23 जुलाई को पड़ोसी युवक बहाना बनाकर बेटी को घर से बुलाकर ले गया था। कई घंटे तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की। गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि उसे गांव के दो युवक अपने साथ ले गए हैं। बस स्टैंड पर उन्हें देखा गया है। परिजनों ने रमाला थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि इनमें एक युवक का पिता पुलिस इंस्पेक्टर है। एसपी जयप्रकाश ने रमाला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव बली निवासी सुनीता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 2015 में पांच युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की थी। इस मामले में उसने बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपी पक्ष की महिला ने उसके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। उसने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें