फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ चालक को घर में खींचकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

बामनौली गांव में जुगाड़ चालक को घर में खींचकर पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और पुलिस को बुलाकर पकड़वा दिया। पुलिस बिना जांच किए घायल युवक को थाने ले गई। उसे थाने में बैठाकर रखा हुआ है।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी अंकुर पुत्र कृष्ण जुगाड़ चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। अंकुर ने बताया कि उसने 10वीं के पेपर दिए । परीक्षा में वह फेल हो गया । पड़ोसी सुशील के बेटे उसे 10वीं में फेल होने पर चिड़ाते हैं। इसका उसने विरोध किया। सोमवार को वह रास्ते से जा रहा था तो पड़ोसी सुशील व उसके बेटों ने उसे घर में खींच लिया। उसकी पिटाई की। पुलिस को झूठी सूचना दे दी कि वह उनकी हत्या करने आया था। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और बिना जांच किए ही घायल युवक को उठाकर थाने ले गई। युवक को थाने में बैठाकर रखा हुआ है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें