फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से 2.28 लाख का कॉस्मेटिक सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

चोर काठा गांव के पास सूर्य होटल पर खड़े केंटर का ताला तोड़कर 2.28 लाख रुपये का कास्मेटिक सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट मालिक ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र अजयपाल सिंह की संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली में महता ट्रांसपोर्ट कंपनी है। वे कंपनी में मैनेजर है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात में अलीगढ़ निवासी चालक ब्रजेश कुमार कैंटर को हरियाणा के हसनगढ़ से लेकर आसाम के लिए लेकर चला । केंटर में हिंदुस्तान लीवर का कास्मेटिक सामान लदा था। सोमवार की सुबह वह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर काठा गांव के पास सूर्य होटल पर चाय पीने के लिए रुक गया। चालक ब्रजेश केंटर को हाईवे किनारे खड़ा कर होटल में अंदर चला गया। जब वह वापस आया तो केंटर का ताला टूटा था और उसमें से कास्मेटिक का सामान गायब था। चोर केंटर से 190 बाक्स चोरी कर ले गए है। दूसरा ट्रक पीछे लगाकर सामान चोरी किया, क्योंकि वहां पर दूसरे ट्रक के टायरों के निशान भी मिले हैं। इनमें अधिकतर में लाक्स साबुन है। इसकी कीमती 2.28 लाख रुपये है। उसने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें