ठगी के मामले में संस्था के पदाधिकारियों पर केस दर्ज
बागपत। महिला प्रशिक्षण संस्था में पांच पदाधिकारियों के खिलाफ एसडीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। 300 से अधिक प्रशिक्षुओं को संस्था का सदस्य बनाने और प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने की शिकायत की गई थी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
इन प्रशिक्षुओं में शामिल एक महिला ने शिकायत की थी कि महिला प्रशिक्षण संस्था अर्जुन पुरम बागपत फर्जी तरीके से चलाई जा रही है। संस्था के पदाधिकारी युवक-युवतियों से लाखों रूपये ठग चुके है। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। पूजा शर्मा ने ठगी करने के लिए फर्जी संस्था खोल रखी है। संस्था के आजीवन सदस्य बनाने के लिए 1500 रुपये और विशेष सदस्य बनाने के लिए 700 रुपये लिए गए। केनरा बैंक में संस्था के खाते में जमा धनराशि के बारे में भी पदाधिकारी को स्पीष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर पाए। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का कोई मैमोरंडम एवं अंडर टेकिंग प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके साथ ही किसी तरह का प्रशिक्षण नहीं दिया गया। इस मामले में एसडीएम कार्यालय के निर्देश पर पुलिस ने संस्था पदाधिकारी पूजा शर्मा, कुलदीप पंडित, निदेश, निकिता शर्मा, एनके मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
------------------
फर्जी कागजात तैयार कर बाइक बेची
बागपत। ईदगाह कालोनी खेकड़ा निवासी अली हसन ने लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी राशिद के खिलाफ कोतवाली में फर्जी कागजात तैयार कर बाइक बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 18 अप्रैल को बाइक बेची गई थी।