फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

अश्लील फोटो फेस बुक पर अप लोड करने के नाम पर महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने को कहा तो अश्लील फोटो फर्जी फेस बुक पर अप लोड कर दिए। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी महिला ने बताया कि मेरठ की वेस्टइज कंपनी के प्रचार प्रसार के लिए फरवरी 2017 में मेरठ के एक रेस्टोरेंट में मीटिंग बुलाई । इस मीटिंग में वह भी पहुंची । मीटिंग में मौजूद जगत चौरसिया नामक व्यक्ति ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए । जगत चौरसिया ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अप लोड करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला एक साल में व्यक्ति को तीन लाख रुपये दे चुकी है। अब फिर से वह महिला से तीन लाख रुपये देने की मांग कर रहा है। महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो व्यक्ति ने महिला के अश्लील फोटो फर्जी फेस बुक एकाउंट बनाकर उस पर अप लोड कर दिए। महिला ने कोतवाली में आरोपी जगत चौरसिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें