बड़ौत (बागपत)
लौहड्ड़ा गांव में चार युवकों ने शराब के नशे में घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की । विरोध करने पर चार महिला सहित पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस दौरान उन्होंने एक को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
लौहड्डा गांव में पूर्व प्रधान श्रीपाल के घर में शराब के नशे में चार युवक घुसे और वहां मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी । विरोध करने पर श्रीपाल, स्वेता, पुष्पा, कुसुम, सुरेशवती को मारपीट कर घायल कर दिया और बाद में जब वे जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे तो लोगों ने एक को दबोच लिया। और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया । इस संबंध में चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।