फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज पर पैसा लेकर भागा दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन

बामनौली गांव का एक दुकानदार क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से एक करोड़ से अधिक पैसा ब्याज पर लेकर भाग गया था। सूचना पर पुलिस ने रविवार की रात में आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी संदीप पुत्र देवी चंद गांव में ही परचून की दुकान करता है। उसने गांव और आसपास के सैकड़ों लोगों से ब्याज पर एक करोड़ के लगभग रुपये लिए और फरार हो गया । इस संबंध में जनवरी 2018 में बामनौली के अमित नामक व्यक्ति ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । बाद में यह मामला तीन दिन पहले बड़ौत थाने को जांच के लिए भेजा। बड़ौत पुलिस ने रविवार की रात आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग कोतवाली बड़ौत में पहुंचे और पुलिस से हस्तक्षेप कर ब्याज पर दिए रुपये वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें