फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर ट्रैक्टर चालक से नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

टयौढ़ी गांव में ट्रैक्टर चालक को जबरन शराब पिलाकर उससे हजारों की नगदी लूट ली और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उसने कोतवाली में 5-6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

लूट का शिकार हुआ सुनील पुत्र सरदार सिंह शिकोहपुर गांव का रहने वाला है। वह ट्रैक्टर-ट्राली से मिल में मैली ढोने का काम करता है। शनिवार को वह टयौढ़ी गांव में आया। आरोप है कि 5-6 लोगों ने उसे जबरन शराब पिलाई। उसके बाद उसे एक कमरे में बंधक बनाकर उससे 5700 रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर लिया। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंचा और 5-6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मौके पर भेजी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें