फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह से न्याय के लिए भटक रही है पीड़ित महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। शामली जनपद के एक गांव निवासी महिला अपनी बेटी के साथ ससुराल वालों पर कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रही है। सात माह पहले ससुर, देवर और रिश्तेदार ने सामूहिक दुष्कर्म किया । पुलिस ने कार्रवाई तो दूर की बात रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगाई । महिला ने बताया कि दोघट क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर, देवर और रिश्तेदार उस पर बुरी नजर रखने लगे। 14 जुलाई 2017 को घर पर अकेली पाकर ससुर, देवर व एक रिश्तेदार ने गैंगरेप किया। पीड़ित महिला ने किसी तरह पहले 1090 नंबर पर से लेकर दोघट पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी। उसने पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का भी आरोप लगाया। उसने मुख्यमंत्री रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को पत्र लिखा।
विज्ञापन


21 वाहनों को नीलाम किया
चांदीनगर (बागपत)। बृहस्पतिवार को 21 वाहनों की नीलामी की। इसमें तीन कार, एक ऑटो और बाकी बाइक और स्कूटी शामिल रही। एसडीएम खेकड़ा, सीओ और थानाध्यक्ष के सामने वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें