फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय को कुतों ने बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टयौढ़ी गांव के जंगल में बुधवार की देर रात्रि में आवारा कुत्तों ने नील गाय को नोंचकर मार डाला। बृहस्पतिवार की सुबह नील गाय का शव गांव में मिला। सूचना देने के बाद भी कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों नेे नील गाय के शव को जमीन में दबा दिया। टयौढ़ी गांव निवासी कृष्णपाल बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत में पहुंचा तो वहां एक नील गाय मरी पड़ी मिली। उसे कुत्तों ने नोंच रखा था। कृष्णपाल ने ग्रामीणों को इस बारे में बताया तो सभी एकत्र होकर वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को फोन पर इसकी सूचना दी। बार-बार सूचना देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा वन्य जीव लगातार मर रहे हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को कोई चिंता ही नहीं है। ग्रामीणों ने नील गाय के शव को जमीन में दबा दिया। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा सूचना पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें