फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलाना बस स्टैंड पर तीन दुकानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना/चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

पिलाना बस स्टैंड के समीप शनिवार की रात में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी किया। दूसरी तरफ चमरावल निवासी इलियास की दुकान में चोरी की।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास गुड्डू की मोबाइल फोन की दुकान है। शनिवार की रात में दुकान का ताला तोड़कर चोर दो हजार रुपये की नगदी, 12 मोबाइल, इंवर्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। वहीं पर स्थित अंकुर की मोबाइल की दुकान से भी चोर लैपटॉप, इंवर्टर और 16 मोबाइल चुराकर ले गए। चोरों ने मोमीन की परचून की दुकान का ताला तोड़कर 13 हजार की नगदी और अन्य कीमती सामान चुराया। रविवार सुबह दुकानदारों को चोरी का पता चला। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। उधर, चादीनगर क्षेत्र में चमरावल के इलियास की गांव के चौराहे पर मिठाई की दुकान है। शनिवार की रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक हजार रुपये की नगदी और अन्य सामान चोरी किया। पीड़ित ने थाना चांदीनगर में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें