फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने अग्रवाल मंडी टटीरी, बागपत और अमीनगर सराय क्षेत्र के प्रत्याशियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम ने तहसील के सभाकक्ष में बैठक ली। प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक जगह पर पांच से अधिक आदमी इकट्ठे नहीं होने चाहिए। प्रचार के समय पुतला लेकर चलने की छूट नहीं रहेगी। निर्धारित व्यय सीमा से अधिक व्यय नहीं करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए किसी भी व्यक्ति की भूमि, भवन, अहाते या दीवार का प्रयोग नहीं किया जाएगा। बगैर प्रशासन की अनुमति के कोई सभा नहीं की जाएगी। जुलूस से यातायात बाधित नहीं होना चाहिए।

टटीरी और सराय में किया फ्लैग मार्च
अमीनगर सराय। डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जय प्रकाश और एसडीएम विवेक कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ अमीनगर सराय और अग्रवाल मंडी टटीरी में फ्लैग मार्च किया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता का पालन करने की बात कही। डीएम ने कहा कि वोट हासिल करने के लिए जातीय या सांप्रदायिकता का सहारा लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें