फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेह में थ्री व्हीलर की मांग पूरी न होने पर की मारपीट ससुराल वाले मारपीट कर कोताना गांव के बाहर फेंक गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ससुरालियों ने गर्भवती महिला को दहेज में थ्री व्हीलर की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर अधमरा कर कोताना गांव के बाहर फेंक कर भाग निकले। घायल महिला को लेकर उसके परिजन कोतवाली पहुंचे और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला साबिया पुत्री स्वर्गीय अख्तर खान कोताना गांव की रहने वाली है। वह गर्भवती है। उसका निकाह दो साल पहले गाजियाबाद जनपद के लोनी से फैजान पुत्र लियाकत के साथ हुआ। निकाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले अलग-अलग दहेज की मांग करते थे। उन्हें पूरा भी किया, लेकिन हाल में उन्होंने थ्री व्हीलर दहेज में अपने घर से लाने की मांग साबिया के आगे रखी तो उसने मना कर दिया। मंगलवार की रात में पति सहित अन्य ससुराल वालों ने उसे यातनाएं दी और बुधवार की सुबह उसे अधमरा कर कोताना गांव के बाहर फेंक कर भाग गए। इसकी सूचना उसके मायके वालों को लगी तो वे उसे घायल अवस्था में कोतवाली लेकर आए और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी और घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें